'राजनेता इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS लीडर इंद्रेश कुमार ने अखिलेश यादव को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में RSS नेता इंद्रेश कुमार ने राजनीतिकरण से बचने की सलाह दी, जबकि अखिलेश यादव ने एसआईटी रिपोर्ट पर सवाल उठाए. मामले पर बयानबाजी और जांच दोनों जारी हैं.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav And Indresh Kumar (File Photo)
Indresh Kumar Ram Mandir Statement: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गबन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईटी रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए इशारों में राजनीतिक दलों व अखिलेश यादव को इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह दी है. इसी बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.