लेटेस्ट न्यूज़

'मिट गए सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले...', तमिलनाडु के नतीजों पर राजा भैया ने ये क्या कह डाला?

Raja Bhaiya News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. 4 मई 2026 को आए परिणामों में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

Udyanidhi and Raja Bhaiya file photo
Udyanidhi and Raja Bhaiya file photo
social share
google news

Raja Bhaiya Statement on DMK: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. 4 मई 2026 को आए परिणामों में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस बीच उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक और जनसत्ता पार्टी के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. राजा भैया ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए पुराने बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'मिट गए सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले.' उनका यह बयान चुनाव नतीजों के बाद सामने आया है.