शादी के 2 महीने बाद मीनू ने पति हिमांशु को बनाकर दिए पराठे और वो ऑफिस चला गया... पीछे हो गई पत्नी की मौत, हुआ क्या?
Jhansi Crime News: झांसी में शादी के सिर्फ 2 महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका का नाम 29 वर्षीय मीनू था, जो सकरार के बहेरा गांव की रहने वाली थी.
ADVERTISEMENT

Meenu Death Case: झांसी में शादी के सिर्फ 2 महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका का नाम 29 वर्षीय मीनू था, जो सकरार के बहेरा गांव की रहने वाली थी. यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की केके पुरी कॉलोनी की है. बता दें मीनू की शादी 5 फरवरी 2026 को हिमांशु नाम के युवक से हुई थी, जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है. परिजनों के अनुसार शादी में 20 से 30 लाख रुपये तक का दहेज दिया गया था. परिजनों ने बताया कि मीनू 8 दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी और सब कुछ सामान्य चल रहा था. घटना वाले दिन सुबह मीनू ने अपने पति के लिए पराठे बनाए. हिमांशु ने बताया कि वह पराठे खाकर ऑफिस चला गया. घर से निकलने के कुछ ही मिनट बाद उसे फोन आया कि मीनू चक्कर खाकर गिर गई है. वह तुरंत घर पहुंचा और उसे निजी अस्पताल ले गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया.