लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ भगदड़ पर राजा भैया ने दिया विस्फोटक बयान, योगी सरकार को लेकर कही ये बड़ी बात

Raja Bhaiya News: राजा भैया ने महाकुंभ में हुई भगदड़ और सीएम योगी को लेकर भी बड़ा बयान दिया. खबर में आगे विस्तार से जानिए उन्होंने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya
Raja Bhaiya (Photo: jsdl_official/ Insta)
social share
Google CTA

Raja Bhaiya News: यूपी की सियासत में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कुंडा विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया राजा भैया ने महाकुंभ में बड़ा बयान दिया है. महाकुंभ में यूपी Tak से खास बातचीत में उन्होंने हिंदुत्व को लेकर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि अब वह किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे. काशी और मथुरा पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "इन्हें कानूनी तरीके से लेना हमारा हक है… कितना अच्छा होता कि प्रयागराज का जल लेकर ज्ञानवापी में जलाभिषेक करते." उनके इस बयान से यूपी की राजनीति में नई हलचल मच गई है. वहीं, इस मौके पर राजा भैया ने महाकुंभ में हुई भगदड़ और सीएम योगी को लेकर भी बड़ा बयान दिया.