लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के इन 6 स्टेशनों से गुजरती है पुष्पक एक्सप्रेस, इससे कूदकर जान गंवाने वाले लोग कहां के?

Pushpak Train Hadsa: उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को पुष्पक ट्रेन से पटरी पर उतरे कुछ यात्री विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हुईं.

ADVERTISEMENT

Pushpak Train Hadsa
Pushpak Train Hadsa
social share
google news

Pushpak Train Hadsa: उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को पुष्पक ट्रेन से पटरी पर उतरे कुछ यात्री विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर है. इन 11 लोगों में कितने उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, इस बात की की जानकारी सामने नहीं आई है. यह ट्रैन लखनऊ से मुंबई जाती है. यह दुर्घटना पचोरा के पास परधाडे स्टेशन के पास हुई जहां शाम करीब पांच बजे पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई. पचोरा स्टेशन मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूर है.