आई लव मोहम्मद को लेकर महाराजगंज में निकल रहा था जुलूस, ऐसा क्या हुआ कि पुलिस ने 60 के खिलाफ दर्ज की FIR
UP News: कानपुर में आई लव मोहम्मद विवाद के बाद देश के कई शहरों में अब आई लव मोहम्मद के जुलूस निकल रहे हैं. इसी बीच महाराजगंज में पुलिस ने सख्ती दिखाई है.
ADVERTISEMENT

I Love Muhammad news
UP News: कानपुर में I Love Muhammad बैनर को लेकर हुआ विवाद अब पूरे देश में फैल गया है. देश के कई शहरों में मुस्लिम समुदाय I Love Muhammad को लेकर जुलूस निकाल रहा है. इसको लेकर कई जगह पुलिस और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने भी आए हैं. ताजा मामला महाराजगंज से सामने आया हैं.