BSc कर रही 19 साल की छात्रा प्रिया तिवारी की हुई मौत, रिजवान को लेकर इटावा में भारी गुस्सा, यहां क्या हुआ?
UP News: 19 साल की छात्रा प्रिया तिवारी ने 24 अप्रैल के दिन अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की. लंबे इलाज के बाद अब उसकी मौत हो गई है. उसकी मौत के साथ ही उसके पड़ोस में रहने वाले रिजवान के कांड बाहर आ गए हैं, जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में गुस्सा है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: इटावा में हुई प्रिया तिवारी की मौत मामले ने हड़कंप मचा रखा है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी गुस्सा है. पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले रिजवान पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. आरोप है कि रिजवान प्रिया को परेशान करता था और उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसके साथ शादी करना चाहता था. प्रिया की मां ने रिजवान और उसकी मां की शिकायत भी की थी. मगर कुछ नहीं हुआ.