लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक ट्रेन से धड़ाधड़ कूदने लगे लोग, दूसरे ट्रैक पर आ रही Train ने कई को कुचला!

लखनऊ और मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद यात्री घबरा गए. इसके बाद जो हुआ उसे खबर में आगे जानिए.

ADVERTISEMENT

Pushpak Train Hadsa News
Pushpak Train Hadsa News
social share
google news

Pushpak Train Hadsa News: लखनऊ और मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव और पाचोरा के बीच पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद चैन पुलिंग हुई और लोग रेलगाड़ी से कूद गए. ये सब लोग ट्रेक पर थे, जिसके बाद ट्रेक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने 8 से 10 यात्रियों को कुचल दिया. जिला प्रशासन की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना में 11 लोगों की मौत हुई है. इस ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही सीएम ने हादसे में घायलों का उपचार कराने की भी निर्देश दिए हैं.