लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तान के निशाने पर यूपी पुलिस, अधिकारियों को हनीट्रैप करने की कोशिश, जारी हुआ अलर्ट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के नए प्लान से सावधान…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के नए प्लान से सावधान रहने का यूपी पुलिस को निर्देश दिया गया है. यह निर्देश यूपी इंटेलिजेंस विभाग की ओर से सभी जिला कप्तानों और कमिश्नरों को एडवाइजरी के तौर पर भेजा गया है. निर्देशों में लिखा है कि पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) ऑनलाइन हनी ट्रैप (Honey Trap) फंसाने का काम कर रही हैं.

इंटेलिजेंस यूनिट ने जारी किया अलर्ट

एटीएस के इनपुट के बाद यूपी पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ने सभी जिलों की पुलिस के लिए अलर्ट जारी किया है. इंटेलिजेंस मुख्यालय ने सभी पुलिस कमिश्नर, जिलों के एसपी, आईजी रेंज, एडीजी जोन के साथ-साथ पुलिस विंग के सभी चीफ को अलर्ट भेजा है. भारतीय मोबाइल नंबरों से महिलाओं की सुंदर तस्वीरें पर सोशल मीडिया के जरिए अफसर और उनके परिवारों को फसाने की कोशिश की जा रही है. सभी अधिकारियों को अपने यूनिट के कर्मचारियों को हनी ट्रैप को लेकर अलर्ट करने का आदेश दिया गया है.

लिंक भेजकर फोन किए जा रहे हैक

हनी ट्रैप के जरिए पुलिस व अन्य सुरक्षा संबंधी संगठनों में काम करने वाले अफसर और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके पारिवारी जनों को भी हनी ट्रैप में फंसाकर देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही है. जानकारी के मुताबिक ‘स्पाइवेयर’ लिंक के जरिए इनफेक्टड फाइल भेजकर डाटा हैकिंग की जा रही है. इंटेलिजेंस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर बिना जान पहचान वाले लोगों से संपर्क को लेकर अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.