लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ से लौट रही पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव की दर्दनाक मौत, बिलखकर रो पड़े सांसद

यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत चार लोगों की मौत हो गई. महाकुंभ स्नान से लौटते वक्त उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav Niece Death News
Pappu Yadav Niece Death News
social share
google news

Ghazipur News: धर्म की आस्था से भरा महाकुंभ स्नान बिहार के एक परिवार के लिए दुखों का सागर बन गया. यूपी के गाजीपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत चार लोगों की जान चली गई. गुरुवार देर रात हुआ हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच जारी है.