झांसी के अस्पताल में आग लगने से शिशुओं की मौत पर एनएचआरसी का यूपी सरकार, डीजीपी को नोटिस
Jhansi fire news: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शनिवार को कहा कि उसने झांसी के एक अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लगने की घटना के सिलसिले में उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है.
ADVERTISEMENT

झांसी अग्निकांड में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई
Jhansi fire news: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शनिवार को कहा कि उसने झांसी के एक अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लगने की घटना के सिलसिले में उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है. इस घटना में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है. घटना की खबरों को ‘‘परेशान करने वाला’’ बताते हुए आयोग ने एक सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.