नवरात्र के छठे दिन इस विधि से करें मां कात्यायनी की पूजा, नोट करें प्रिय भोग और पुष्प
नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. देवी कात्यायनी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. उनकी पूजा से जीवन में शक्ति, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
ADVERTISEMENT

Navratri Special
Navratri Day 6: नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. देवी कात्यायनी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. उनकी पूजा से जीवन में शक्ति, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज के दिन की विशेषता के बारे में बात करते हुए ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि जिन कन्याओं के विवाह मे विलम्ब हो रहा हो, उन्हे इस दिन माँ कात्यायनी की उपासना अवश्य करनी चाहिए, जिससे उन्हे मनोवान्छित वर की प्राप्ति होती है.
