साहिल के प्यार में 'स्नैपचैट' पर उसकी मां बन गई थी मुस्कान, ऑनलाइन चैटिंग में उसे यूं करती थी गुमराह
Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने मिलकर सौरभ की बेरहमी से हत्या की और शव के टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से ढक दिया. साहिल के अंधविश्वास का फायदा उठाकर मुस्कान ने उसे हत्या के लिए उकसाया. पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Meerut Muskan Story
Meerut Saurabh Hatyakand: मेरठ के दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला इस खौफनाक वारदात की योजना लंबे समय से बना रहे थे. यहां तक कि एक बार उनकी साजिश नाकाम भी हो चुकी थी. मगर 4 मार्च को उन्होंने अपने मंसूबों को अंजाम देते हुए सौरभ की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के टुकड़े कर ड्रम में डालकर सीमेंट से ढक दिया गया, ताकि किसी को इस जघन्य अपराध की भनक तक न लगे. हैरानी की बात यह है कि इस बर्बर हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों हिमाचल घूमने निकल गए, मानो कुछ हुआ ही न हो.