क्रिकेट खिलाड़ी और लग्जरी कारों का कलेक्शन...मुख्तार अंसारी के माफिया डॉन बनने की ऐसी है कहानी
90 के दशक में पूर्वांचल में जिन माफिया डॉन और बाहुबली का उभार तेजी से हुआ था, उसमें एक नाम मुख्तार अंसारी का भी शामिल था.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की जेल में हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हो गई. एक समय था जब पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी के नाम का दबदबा हुआ करता था. 90 के दशक में पूर्वांचल में जिन माफिया डॉन और बाहुबली का उभार तेजी से हुआ था, उसमें एक नाम मुख्तार अंसारी का भी शामिल था. मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) एक ऐसा नाम है, जिसकी चर्चा होते ही बाहुबली और माफिया डॉन की छवि मन में आ जाती है. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वह कॉलेज के दिनों में एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी हुआ करता था.