लेटेस्ट न्यूज़

किसान के खेत में मिला ‘खजाना’, कौशांबी में मिले मुगलकालीन चांदी के सिक्के, दो युवक लेकर हुए फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi News) जिले में खेत में मिट्टी समतल के दौरान बच्चों को मुगल कालीन के कीमती चांदी के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi News) जिले में खेत में मिट्टी समतल के दौरान बच्चों को मुगल कालीन के कीमती चांदी के सिक्के मिले. सिक्कों पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है. लिखावट से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सिक्के मुगलकालीन के हो सकते हैं. सिक्के की जानकारी गांव के लोगो को हुई तो ग्रमीणों की भीड़ इक्कठा हो गए. वहीं सिक्के मिलने की सूचना पर सिराथू नायब तहसीलदार को हुई तो मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ किया. जबकि मौके से एक सिक्के को अपने कब्जे में ले लिया है. 2 अन्य सिक्के गांव के दो अज्ञात युवक लेकर फरार हो गए हैं. एसडीएम सिराथू ने एक सिक्के को अपने कब्जे में लेकर डीएम सहित पुरातत्व विभाग के अफसरों को जानकारी दी गई है.