'डॉन' बनना चाहता था एमपी का सुनील गुर्जर, दे दी CM योगी को ही धमकी, फिर ये सब हुआ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक से यूपी STF ने पूछताछ की. मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी 20 वर्षीय युवक का दावा है कि वह 'डॉन' बनना चाहता था. पुलिस जांच जारी.
ADVERTISEMENT

CM योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की है. यह युवक मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हसई मेवड़ा गांव का रहने वाला है और इसका नाम सुनील गुर्जर (20) बताया जा रहा है. उसने यूपी सीएम कार्यालय में फोन कर यह धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं.
