लप्पू सा सचिन कहकर वायरल हुईं मिथिलेश भाटी फिर आईं सामने, इस बार सीमा हैदर पर कह दी चौंकाने वाली बात
UP News: सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा? इसी बीच सीमा हैदर की पड़ोसी मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: पहलगाम हमले के बाद देश में रह रहे पाकिस्तानियों के खिलाफ केंद्र की सरकार एक्शन में हैं. इसी के साथ सीमा हैदर भी चर्चाओं में आ गई हैं. दरअसल सीमा हैदर अपने बच्चों को लेकर अवैध तरीके से भारत आ गई थी और उसने नोएडा के रहने वाले सचिन मीना से शादी कर ली थी. हाल ही में सीमा एक बच्ची की मां भी बनी है. अब जब पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है, तब ये भी सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान वापस भेज दिया जाएगा?