बांदा का मंसूर खान करने जा रहा था 5वां निकाह! बेटे ने उससे पहले ही कर दिया कांड, सनसनीखेज मामला
UP News: यूपी के बांदा में एक बेटे ने ही अपने पिता को मार डाला. हत्या की वजह आपको भी हैरान कर देगी.
ADVERTISEMENT

Banda news
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की है. बताया जा रहा है कि पिता 5वीं शादी करने जा रहा था. वह अपनी सारी संपत्ति अपनी 5वीं पत्नी के नाम करना चाहता था. इसी को लेकर बेटे ने अपने पिता को मार डाला. पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.