लेटेस्ट न्यूज़

Litti Chokha Recipe: घर पर बनाएं गोरखपुर का देसी लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग!

Gorakhpur Litti Chokha Recipe: गोरखपुर का लिट्टी चोखा अपने देसी स्वाद, सत्तू की भरावन और मसालों के अनोखे मेल के लिए मशहूर है. इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही असली गोरखपुर स्टाइल लिट्टी चोखा बना सकते हैं, जिसका स्वाद बिल्कुल ढाबा और पारंपरिक स्टाइल जैसा होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gorakhpur Litti Chokha Recipe: उत्तर प्रदेश की पहचान सिर्फ इतिहास और संस्कृति तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का पारंपरिक खानपान भी अपनी अलग पहचान रखता है. इन्हीं में से एक बेहद लोकप्रिय और देसी स्वाद वाला व्यंजन है गोरखपुर का लिट्टी चोखा, जो अब पूरे देश में अपनी खास जगह बना चुका है. सत्तू से भरी लिट्टी और देसी मसालों से बना चोखा मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं जो हर किसी को पसंद आता है. आज भी गांव से लेकर शहर तक इसे बड़े चाव से खाया जाता है. यूपी Tak की 'One District One Cuisine' सीरीज में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आसानी से स्वादिष्ट गोरखपुर स्टाइल लिट्टी चोखा कैसे तैयार किया जा सकता है.