महाकुंभ की भीड़ बेकाबू: ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों ने अपनाया खतरनाक तरीका! बांस का यूं किया इस्तेमाल
प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर बढ़ चुकी है कि ट्रेनों में स्थिति बेकाबू हो रही है. दावा है कि जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां यात्रियों को चढ़ने के लिए असाधारण तरीके अपनाने पड़े.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर बढ़ चुकी है कि ट्रेनों में स्थिति बेकाबू हो रही है. दावा है कि जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां यात्रियों को चढ़ने के लिए असाधारण तरीके अपनाने पड़े. कटिहार रेलवे स्टेशन के बताए जा रहे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए खिड़की से बांस डालकर अंदर बैठे यात्रियों को धक्का दे रहे हैं ताकि वे भी ट्रेन में जगह बना सकें.
