लेटेस्ट न्यूज़

अमेरिका से पीएचडी छोड़ लौटीं देश और बन गईं IPS! संभल की ASP अनुकृति की कहानी आपको देगी हौसला

IPS Anukriti Sharma Life Story: संभल जिले में तैनात एएसपी अनुकृति शर्मा की जीवन कहानी काफी प्रेरक है. इस खबर में आप उनके अमेरिका से लौटने के बाद आईपीएस बनने के पूरे सफर को जानिए.

ADVERTISEMENT

IPS Anukriti Sharma Life Story:
IPS Anukriti Sharma Life Story
social share
google news

IPS Anukriti Sharma Life Story: 'संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए...' अमेरिका से पीएचडी को बीच में छोड़ आईं अनुकृति शर्मा और उनके पति वैभव मिश्रा के पास वाकई कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. आप सोच रहे होंगे आखिर अनुकृति और उनके पति वैभव ने यह कदम क्यों उठाया? वजह थी बदलाव. दोनों जब अमेरिका में पीएचडी कर रहे थे, तब उनके मन में देश प्रेम की एक ऐसी भावना पनपी कि उन्होंने पीएचडी को बीच में छोड़ भारत वापस आकर UPSC की तैयारी करने का फैसला किया. यह फैसला वाकई बड़ा और हिम्मत से लबरेज था. उनके इस फैसले का उन्हें आखिर इनाम भी मिला. अनुकृति 2020 बैच की आईपीएस अफसर बनीं और आज संभल जिले में एएसपी के पद पर तैनात हैं. इस बीच यूपी Tak ने IPS अनुकृति से खास बातचीत की है. उन्होंने हमें अपने बचपन से लेकर संभल जिले में मौजूदा तैनाती तक की पूरी कहानी तफ्सील से बताई है, जिसे आप खबर में आगे जान सकते हैं.