झांसी में देर रात पीला सूट पहनी महिला ने खटखटाए लोगों के दरवाजे फिर बदल लिए अपने कपड़े! कौन है ये?
झांसी के दीनदयाल नगर में आधी रात को नकाबपोश महिला की संदिग्ध हरकतें सीसीटीवी में कैद हुईं. उसने कई घरों के दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News: झांसी के दीनदयाल नगर मोहल्ले में आधी रात को एक नकाबपोश महिला की संदिग्ध हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. रात 1:30 बजे करीब, पीले सूट और काली जैकेट पहने एक महिला गली में घूमती नजर आई. उसने कई घरों के दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन असफल रही. इससे स्थानीय निवासी डर और असमंजस में पड़ गए हैं. हैरानी की बात यह थी कि कुछ देर बाद महिला ने अपने कपड़े बदले और शर्ट-पैंट में पहन ली. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
