लेटेस्ट न्यूज़

तकिए के नीचे नोटों की गड्डी, डनलप का गद्दा, ब्रांडेड शैंपू... ललितपुर जेल में बंद बाहुबली नेता रिजवान जहीर की बैरक है या ऐशगाह

ललितपुर जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बैरक से 30 हजार रुपये नकद, ब्रांडेड शैंपू, मिठाई, देसी घी, डनलप गद्दा और पंखा मिला. जेल में वीवीआईपी ऐशगाह जैसी जिंदगी जी रहे थे.

ADVERTISEMENT

Rizwan Zahir jail
Rizwan Zahir jail
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की ललितपुर जेल में बंद बलरामपुर के बाहुबली पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बैरक में जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम पहुंची, तो ऐसा लगा जैसे जेल नहीं कोई VVIP रेस्ट हाउस हो. तकिए के नीचे से 30,000 रुपये नकद मिले, डनलप का मोटा गद्दा, बैटरी से चलने वाला पंखा, ब्रांडेड शैंपू-क्रीम, मिठाइयां और खाने-पीने की महंगी चीजें बैरक में मौजूद थीं.