लखीमपुर खीरी: 15 दिनों के अंदर एक के बाद एक 3 बाघों की मौत, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा नेशनल पार्क में पिछले 15 दिनों में तीन जवान बाघों की मौत से हड़कंप मच गया है.…
ADVERTISEMENT

tiger1
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा नेशनल पार्क में पिछले 15 दिनों में तीन जवान बाघों की मौत से हड़कंप मच गया है. 15 दिनों के भीतर एक के बाद एक 3 बाघों की हुई मौत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत ही वन मंत्री अरुण कुमार और प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था. साथ ही इन बाघों की मौतों की वजह जानने के लिए उन्हें लखीमपुर के इन जंगलों में भेजा.









