नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता की बेटी और दामाद दोनों यूपी में DM, IAS मेधा और मनीष की कहानी जान लीजिए
जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और राम मंदिर ट्रस्ट के गठन संबंधी सरकार के कदमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ज्ञानेश कुमार देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) बनेंगे.
ADVERTISEMENT

IAS Manish Bansal & IAS Medha Roopam
UP News: केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने और राम मंदिर ट्रस्ट के गठन संबंधी सरकार के कदमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ज्ञानेश कुमार देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) बनेंगे. बता दें कि राजीव कुमार के मंगलवार शाम को सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद ज्ञानेश कुमार 26वें सीईसी के रूप में शपथ लेंगे. इस बीच ज्ञानेश कुमार से जुड़ी एक खबर सामने आई है. मालूम हो कि ज्ञानेश कुमार की बेटी और दामाद दोनों ही उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं. उनकी बेटी मेधा रूपम कासगंज की डीएम हैं, जबकि उनके दामाद मनीष बंसल वर्तमान में सहारनपुर के जिलाधिकारी हैं. खबर में आगे दोनों की कहानी जानिए.