लेटेस्ट न्यूज़

IRCTC ने लॉन्च किया हिमाचल का 7 दिन का लग्जरी टूर पैकेज, कम बजट में करें मिनी स्विट्जरलैंड और धार्मिक स्थलों की सैर

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लखनऊ ने गर्मी की छुट्टियों के लिए “समर स्पेशल धर्मशाला-खज्जियार विथ शक्तिपीठ” हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. 31 मई 2026 से शुरू होने वाले इस 6 रात और 7 दिन के टूर में धर्मशाला, खज्जियार, अमृतसर, मैक्लोडगंज और शक्तिपीठों की सैर कराई जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियों में अगर आप पहाड़ों की ठंडी वादियों और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी लखनऊ ने यात्रियों के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराने के उद्देश्य से एक खास हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज 31 मई 2026 से शुरू होगा और कुल 6 रात और 7 दिनों की यात्रा कराई जाएगी. इस टूर का नाम “समर स्पेशल धर्मशाला-खज्जियार विथ शक्तिपीठ” रखा गया है.