लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे ने RAC पैसेंजर्स को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब ट्रेन में मिलेगी ये सुविधा

Indian Railways News : भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. क्योंकि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना रेलवे के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Indian Railways News : भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. क्योंकि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना रेलवे के सफर में रहता है.एक तरफ जहां भारतीय रेलवे ट्रेनों को समयबद्ध तरीके से चलने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव करती रहती है.वहीं दूसरी तरफ यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में समय-समय पर बढ़ोतरी भी करती रहती है.इसी क्रम में अब भारतीय रेलवे ने ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले आरएसी टिकट धारकों को बेडरोल किट (लिनन और ब्लेंकेट) उपलब्ध कराए जाने की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए हैं.