लेटेस्ट न्यूज़

होली को देखते हुए 1244 Holi स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, यूपी बिहार से होकर जाने वाली गाड़ियों की पूरी लिस्ट देखिए

Indian Railways Holi Special Trains 2026: होली 2026 पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इंडियन रेलवेज ने 25 फरवरी से 18 मार्च तक 1244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने का ऐलान किया है, जिसे जरूरत पड़ने पर 1500 तक बढ़ाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Indian Railways Holi Special Trains 2026: होली के त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार, 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच देशभर के विभिन्न जोन में कुल 1244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाई जाएंगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर यात्रियों की मांग अधिक रहती है तो इन ट्रिप की संख्या बढ़ाकर 1500 तक की जा सकती है. बता दें कि रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है और इसके साथ ही नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करना और कन्फर्म टिकट की उपलब्धता बढ़ाना है. ये स्पेशल ट्रेनें देश के प्रमुख शहरों, राज्य की राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी.