महराजगंज में बिना कपड़े पहने श्मशान घाट पर ये काम कर रही थी महिला, गांव वालों ने उसे छेड़ा और मारा
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक श्मशान घाट पर महिला बिना कपड़े पहने तंत्र पूजा कर रही थी. गांव वालों ने उसके संग जमकर बदतमीजी की.
ADVERTISEMENT

Maharajganj News
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां श्मशान घाट पर एक महिला निर्वस्त्र होकर तंत्र पूजा कर रही थी. उस महिला के साथ गांव वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उस महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उसे पूरे गांव में नंगा घुमाया गया. इस शर्मनाक घटना के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है.