गोंडा में सास की चिता सजाकर नदी में नहाने उतरा दामाद, मगरमच्छ ने बनाया शिकार... सिर जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में खींच ले गया
Gonda Crocodile Attack: गोंडा में सरयू नदी किनारे सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में आए ग्रेटर नोएडा के दीपक शर्मा को मगरमच्छ ने जबड़े में दबोचा और गहरे पानी में खींच ले गया. लखनऊ से बुलाई गई SDRF.
ADVERTISEMENT

Gonda Crocodile Attack
Gonda Crocodile Attack: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी के घाट पर एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक परिवार अपनी बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन पलक झपकते ही वहां मौजूद दामाद को मगरमच्छ खींच ले गया, जिसके बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.