लेटेस्ट न्यूज़

IMD Alert for Farmers: मूंगफली से मक्का तक...फसलों को तेज हवाओं से बचाना है तो मानें IMD की ये बात

भारतीय मौसम विभाग ने किसानों को तेज हवाओं से फसलों को नुकसान की चेतावनी दी है. मक्का, मूंगफली, केला जैसी फसलें खतरे में. बचाव के लिए जरूरी सलाहें जारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather News
UP Weather News
social share
google news

IMD Alert for Farmers: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है. IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जो खेतों में खड़ी फसलों पर गहरा असर डाल सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय कई फसलें जैसे कि मक्का, मूंगफली, सूरजमुखी, गन्ना, सब्जियां और फलदार पौधे संवेदनशील अवस्थाओं में हैं, जिन पर तेज हवा का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है.