लेटेस्ट न्यूज़

सपा MLA इरफान सोलंकी की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त, कानपुर से नोएडा तक हुई कार्रवाई

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कानपुर पुलिस ने इरफान सोलंकी से जुड़े…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कानपुर पुलिस ने इरफान सोलंकी से जुड़े लोगों के चार फ्लैट को सील किया है. जब्त किए गए चार फ्लैट की कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है. बता दें सपा विधायक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है पिछले दो महीने में इरफान पर आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं, अब सपा विधायक पर दर्ज कुल मुकदमों की संख्या 17 हो गई है.