लेटेस्ट न्यूज़

अगर आप अप्रैल में ही गर्मी से हो गए हैं परेशान तो सोनभद्र जिले में जाकर इस वॉटरफॉल का लें आनंद, मन हो जाएगा खुश 

Sonbhadra Mukhafall: गर्मियों में घूमने की तलाश है? सोनभद्र के मुखा फॉल, पंचमुखी महादेव मंदिर, सोन इको पॉइंट और ज्वालामुखी शक्तिपीठ जैसी जगहों की प्राकृतिक और आध्यात्मिक सुंदरता को करें अनुभव.

ADVERTISEMENT

Sonbhdra Mukha Fall
Sonbhdra Mukha Fall
social share
google news

Sonbhadra Mukha fall: बढ़ते तापमान और लू के चलते उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है. ऐसे में लोग ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां गर्मी से राहत मिल सके और साथ ही प्रकृति की खूबसूरती का भी आनंद उठाया जा सके. इसी सिलसिले में पर्यटकों का रुख अब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की ओर बढ़ रहा है. पहाड़ों, नदियों और झरनों से घिरे इस जिले को देश का 'इको टूरिज्म हब' माना जाता है. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी इसे 'भारत का स्विट्जरलैंड' कहा था. गर्मियों के इस मौसम में सोनभद्र की प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को खूब लुभती है. खबर में आगे जानिए सोनभद्र में आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं.