अगर आपके घर पास सड़क पर गड्ढे हैं तो इसकी शिकायत कौनसे सरकारी पोर्टल पर करें की हो जाए तुरंत एक्शन
CPGRAMS Portal Pothole Complaint Online: सड़क पर गड्ढों से परेशान हैं? CPGRAMS पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने का आसान तरीका जानें. MoRTH को टैग कर घर बैठे पाएं समाधान और देश के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में मदद करें.
ADVERTISEMENT

CPGRAMS Portal Pothole Complaint Online
CPGRAMS Portal Pothole Complaint Online: अगर आपके घर के पास की सड़क पर गड्ढे हैं या वह टूट गई है, तो अब आपको शिकायत के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार के CPGRAMS (Centralized Public Grievance Redress And Monitoring System) पोर्टल पर आप घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह पोर्टल नागरिकों की शिकायतों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों तक सीधे पहुंचाता है, जिससे समस्या का समाधान जल्द हो सके.