लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के SC/ST स्टूडेंट्स को चाहिए स्कॉलरशिप तो फॉलो करें ये स्टेप्स, हर महीने मिलेंगे इतने पैसे 

SC/ST Pre Matric Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना SC-ST वर्ग के छात्रों को हाईस्कूल शिक्षा में मदद करेगी. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह योजना तरक्की का रास्ता खोलेगी.

ADVERTISEMENT

SC/ST Pre Matric Scholarship
SC/ST Pre Matric Scholarship
social share
google news

SC/ST Pre Matric Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार SC-ST वर्ग के छात्र-छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना चला रही है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर SC और ST विद्यार्थियों को हाईस्कूल तक की पढ़ाई में मदद करना है. अक्सर आर्थिक तंगी के चलते ये बच्चे कक्षा 8वीं के बाद स्कूल छोड़ देते हैं, लेकिन अब इस योजना से वे अपनी हाईस्कूल शिक्षा पूरी कर सकेंगे. इससे उनके लिए भविष्य में तरक्की के नए अवसर खुलेंगे. यह योजना माध्यमिक शिक्षा को प्रोत्साहित कर इन बच्चों का जीवन बेहतर बनाएगी. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो विस्तृत प्रक्रिया हासिल करने के लिए पूरी खबर पढ़ें.