लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के OBC स्टूडेंट्स को हर महीने चाहिए स्कॉलरशिप तो पूरे करने होंगे ये सिंपल स्टेप्स, मिलने लगेगा पैसा

OBC Pre Matric Scholarship-Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 9 और 10 के OBC छात्रों को ₹150 प्रति माह और ₹750 प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता दी जा रही है. जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

OBC Pre Matric Scholarship-Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में OBC वर्ग के होनहार छात्रों के लिए प्रदेश सरकार एक विशेष योजना का संचालन कर रही है. इस स्कीम का नाम 'OBC प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति' है. इस योजना के तहत कक्षा 9 और 10 के छात्रों को आर्थिक मदद दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें. यह योजना सिर्फ छात्रवृत्ति नहीं, बल्कि उन सपनों की उड़ान है जो आर्थिक तंगी के कारण अधूरे रह जाते हैं. अगर आप पात्र हैं और आपको इस योजना का लाभ लेना है, तो पूरा प्रोसेस जानने के लिए विस्तार से खबर पढ़ें