UPTak Baithak Logo

यूपी काडर की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, अभी बाकी थी 17 साल की सर्विस

उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा अब आधिकारिक तौर पर मंजूर हो गया है. 2013 बैच की दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद 30 अगस्त 2026 को इस्तीफा दिया था.

ADVERTISEMENT

IAS Officer Divya Mittal Resigns
IAS Officer Divya Mittal Resigns
social share
Google CTA

IAS Divya Mittal Resignation News: उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा अब आधिकारिक तौर पर मंजूर हो गया है. 2013 बैच की दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद 30 अगस्त 2026 को इस्तीफा दिया था. करीब 17 साल की सेवा बाकी होने के बावजूद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया. केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और यह 15 सितंबर 2026 से प्रभावी माना गया है.