शर्मनाक देवरिया छेड़छाड़ कांड को अंजाम देने वाले रितिक यादव-धीरज पटेल पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 4 अक्टूबर के दिन सीसीटीवी वीडियो वायरल हुई थी. वीडियो में कक्षा 8 की दो छात्राओं के साथ कुछ युवक छेड़खानी कर रहे थे. इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया था. बता दें कि अब पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हुई है.
ADVERTISEMENT

Deoria
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 4 अक्टूबर के दिन सीसीटीवी वीडियो वायरल हुई थी. वीडियो में कक्षा 8 की दो छात्राओं के साथ कुछ युवक छेड़खानी कर रहे थे. युवक जिस तरह से छात्राओं को परेशान कर रहे थे, उससे देख कर लग ही नहीं रहा था कि इन्हें पुलिस का कोई डर भी है. बता दें कि छेड़खानी की ये वीडियो पूरे देश में वायरल हुई थी और इसने देवरिया पुलिस पर भी बड़े सवाल खडे़ कर दिए थे.