अपने दामाद से कितनी बड़ी है उसे भगाने वाली सास सपना देवी? पहली बार असली उम्र पता चली
Aligarh News: अलीगढ़ में 39 साल की सपना देवी अपनी बेटी के भावी दामाद 25 वर्षीय राहुल के साथ शादी से पहले फरार हो गई थीं. अब दोनों लौट आए हैं और शादी की इच्छा जताई है. मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में सपना देवी और राहुल
Aligarh News: उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला इन दिनों काफी चर्चा में है. दरअसल, यहां की रहने वाली सपना देवी नाम की और राहुल नामक युवक फरार हो गए थे, जो अब वापस आ गए हैं. अब आपके मन में सवाल आएगा कि इसमें आश्चर्यजनक बात क्या है? तो आपको बता दें कि राहुल, सपना का भावी दामाद था. सपना देवी की बेटी की 16 अप्रैल को राहुल से शादी होनी थी और इससे पहले ही वह अपने भावी दामाद को लेकर फरार हो गई थी. दोनों के भागने के बाद खबर तेजी से वायरल हो गई. वापस लौटकर खुद दोनों ने बताया कि उन्हें खबरों के माध्यम से पता चला था कि उनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. पर आप क्या जानते हैं कि भावी दामाद राहुल और सास सपना देवी की उम्र में कितना फर्क है?