Vrindavan Boatmen Protest: वृंदावन में नाविकों का फूटा गुस्सा: यमुना में नाव संचालन पर रोक से बढ़ा आर्थिक संकट, आंदोलन की चेतावनी
Vrindavan Yamuna Boat Crisis: यमुना में हुए दर्दनाक हादसे के बाद नावों के संचालन पर लगी रोक अब नाविक समाज के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है. रोजी-रोटी छिन जाने से नाविकों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है.
ADVERTISEMENT

Vrindavan News
Vrindavan news: यमुना में हुए दर्दनाक हादसे के बाद नावों के संचालन पर लगी रोक अब नाविक समाज के लिए बड़ा संकट बनती जा रही है. रोजी-रोटी छिन जाने से नाविकों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केशीघाट पर नाविक समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई. यहां बताते चले कि हादसे के बाद प्रशासन ने यमुना में नावों के संचालन पर रोक लगा दी है.