लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में एक बीघा में कितने स्क्वायर मीटर होते हैं? जमीन की माप को ऐसे करें ऑनलाइन कन्वर्ट

क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक बीघा जमीन में कितने स्क्वायर मीटर होते हैं? आइए आज आपको इसकी जानकारी देते हैं. इस लेख में आपको ये भी बताएंगे कि आप किसी जमीन की माप को आसानी से ऑनलाइन कैसे कन्वर्ट कर सकते हैं. 

ADVERTISEMENT

Farm file pic.
Farm file pic.
social share
google news

Uttar Pradesh land Measurement: उत्तर प्रदेश में किसान परिवारों में 'बीघा' का उपयोग अब भी जमीन की माप के लिए सबसे लोकप्रिय इकाई के रूप में किया जाता है. हालांकि, आधुनिक समय में एकड़, स्क्वायर मीटर और हेक्टेयर जैसी अंतरराष्ट्रीय इकाइयों का इस्तेमाल बढ़ा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में 'बीघा' का महत्व अब भी बरकरार है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक बीघा का आकार भिन्न होता है. आज के समय में जब जमीन की खरीद-फरोख्त और दस्तावेजीकरण की बात आती है, तो स्क्वायर मीटर और हेक्टेयर जैसी इकाइयां ज्यादा मान्य हैं. भूमि विवादों और सरकारी योजनाओं के लिए बीघा को स्क्वायर मीटर में बदलना आवश्यक हो जाता है. डिजिटल युग में, अब जमीन की माप को ऑनलाइन बदलना बेहद आसान हो गया है.