PCS अफसर ज्योति मौर्या को हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस! पति आलोक ने ऐसा क्या मांग लिया कि मामले में आ गया ट्विस्ट?
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक कुमार मौर्या के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है.
ADVERTISEMENT

jyoti and alok maurya news
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक कुमार मौर्या के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस उनके पति आलोक कुमार मौर्या की ओर से दाखिल एक याचिका पर दिया गया है. इस याचिका में आलोक ने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उनकी पत्नी से भरण-पोषण (Maintenance) मांगने वाली उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी.
