कोई भी गणित लगा लें, वो चुनाव हारेंगे... अखिलेश का यह संदेश क्या राजा भैया के लिए टेंशन बढ़ा देगा?
Raja Bhaiya & Akhilesh Yadav Conflict: उत्तर प्रदेश की सियासत में अखिलेश यादव और राजा भैया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. गुलशन यादव के खिलाफ FIR और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाइयों ने इस विवाद को और हवा दी है. अखिलेश के तीखे बयान और पुराने गठबंधनों का जिक्र इस सियासी टकराव को और गहरा रहा है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Raja Bhaiya
Raja Bhaiya & Akhilesh Yadav Conflict: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल मची है, क्योंकि समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाइयों से शुरू हुआ यह विवाद अब और बढ़ गया है. अखिलेश ने अपनी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज कराने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. आइए, इस विवाद और इसके प्रभावों पर विस्तार से नजर डालें.