लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी कही जा रहीं हर्षा की जटाएं असली हैं या नकली? इसका राज अब खुल गया

Harsha Richhariya Life Story: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में हर्षा रिछारिया का साध्वी रूप हर किसी को आकर्षित कर रहा है. जानिए उनकी यात्रा के बारे में.

ADVERTISEMENT

Harsha Richhariya
Harsha Richhariya
social share
google news

Harsha Richhariya Life Story: प्रयागराज के पवित्र संगम पर महाकुंभ 2025 का शुभारंभ होते ही आस्था और भक्ति का महासंगम शुरू हो चुका है. इस बार महाकुंभ में एक अद्वितीय व्यक्तित्व की चर्चा जोरों पर है. जटाएं, गले में रुद्राक्ष की माला पहने और साध्वी के परिधान में महाकुंभ में घूमती हर्षा रिछारिया नामक महिला की कहानी हर कोई जानना चाहता है. कभी एंकरिंग और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के रूप में चर्चित हर्षा, अब आस्था के इस महामेले में साध्वी के रूप में सामने आई हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी के रूप में देख रहे हैं. इस बीच हर्षा ने इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल 'दी लल्लनटॉप' से खास बातचीत में अपने जीवन से जुड़ीं कई बातें सामने रखीं हैं, जिन्हें आप खबर में आगे जान सकते हैं.