लेटेस्ट न्यूज़

‘दोबारा गलती नहीं होगी…’, सपा की चेयरमैन शाहीन बेगम के पैरों पर गिरा दलित युवक, वीडियो वायरल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सपा की पिहानी नगर पालिका की महिला अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में सपा की पिहानी नगर पालिका की महिला अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सफाईकर्मी उनके पैरों के आगे अपना सर रखे हाथ जोड़कर माफी मांगता हुआ दिखाई पड़ रहा है.इस दौरान कुछ लोग तेज़ आवाज में माफी मांगने की बात पीछे से कहते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखने वाला युवक महिला अध्यक्ष को मां समान बताते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की बात कह रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने महिला चेयरमैन की जमकर आलोचना की.