गाजीपुर निशा विश्वकर्मा हत्याकांड: सीएम योगी ने ओपी राजभर को पीड़ित परिजनों के पास भेजा, उन्हें की गई ये बड़ी मदद
UP News: गाजीपुर के कटरिया गांव में हुई निशा विश्वकर्मा की मौत का मामला लगाातार सुर्खियों में बना हुआ है. सीएम योगी के निर्देश पर मंत्री ओपी राजभर गाजीपुर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: गाजीपुर के कटरिया गांव में हुई निशा विश्वकर्मा की मौत का मामला लगाातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है. इसी बीच सीएम योगी के निर्देश पर मंत्री ओपी राजभर गाजीपुर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. ओपी राजभर ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये और डेढ़ बीघा जमीन के पट्टे के कागजात सौंपे.