1995 का वो दिल्ली कांड... छात्र को मार नाले में फेंका, फिर सलीम वास्तिक बनकर सालों छिपा रहा 'एक्स मुस्लिम'
Salim Vastik News: 1995 में अपने छात्र की हत्या करने वाला सलीम खान उम्रकैद की सजा के बाद फरार हो गया था. जानें कैसे लोनी में नाम बदलकर रह रहे इस अपराधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT
Salim Vastik News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब तीन दशक पुराने सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड के मुख्य किरदार सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है. साल 1995 में घटी इस वारदात में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक सलीम खान ने अपने ही 13 वर्षीय छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगी थी, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने मासूम की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था.