मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर या खूंखार किडनैपर... ये है एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक के अपराध की पूरी इनसाइड स्टोरी
Salim Vastik News: शामली के सलीम खान ने 1995 में संदीप बंसल का अपहरण कर सनसनी फैला दी थी. मार्शल आर्ट्स की आड़ में छिपे इस अपराधी की गिरफ्तारी और जुर्म का पूरा ब्यौरा.
ADVERTISEMENT
यह कहानी सलीम खान उर्फ सलीम वास्तिक की है, जिसने मार्शल आर्ट्स की दुनिया से निकलकर अपराध के रास्ते पर कदम रखा. शामली जिले का रहने वाला सलीम दिल्ली में मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करता था, लेकिन उसकी महत्वाकांक्षाओं ने उसे एक खौफनाक किडनैपिंग की साजिश का हिस्सा बना दिया.