लेटेस्ट न्यूज़

13 साल के संदीप बंसल का हत्यारा EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की पूरी खौफनाक कहानी ही आ गई सामने

Saleem Wastik Crime Story: यूट्यूब पर एक्टिविस्ट बनकर मशहूर हुआ सलीम वास्तिक असल में 1995 के अपहरण और हत्याकांड का भगोड़ा मुजरिम सलीम खान निकला. 30 साल तक पहचान बदलकर कानून को चकमा देने वाले इस कातिल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Saleem Wastik
Saleem Wastik
social share
google news

Saleem Wastik Crime Story: क्या एक मासूम बच्चे की जान लेने वाला कातिल 30 सालों तक कानून की नजरों से बचकर एक सोशल एक्टिविस्ट और यूट्यूबर की जिंदगी जी सकता है? दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ही सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है जिसने सबको दंग कर दिया है. मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक जिसे लोग एक एक्टिविस्ट के तौर पर जानते थे असल में 1995 के एक खौफनाक अपहरण और हत्याकांड का भगोड़ा मुजरिम सलीम खान निकला.