29 अप्रैल को निशा विश्वकर्मा के परिजनों से मिलने जाएंगे अखिलेश यादव, इससे पहले ही पिता सियाराम ने ये सब कह दिया
Nisha Case Update: गाजीपुर के कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा केस में पिता सियाराम ने राजनीतिक दलों से हाथ जोड़कर अपील की है कि उनकी बेटी की मौत पर सियासी रोटियां न सेकें.
ADVERTISEMENT

Siyaram Vishwakarma
Nisha Case Update: गाजीपुर के कटरिया गांव में हुई निशा विश्वकर्मा की मौत का मामला लगाातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस गमगीन माहौल के बीच जब सियासी दलों का जमावड़ा बढ़ने लगा तो मृतका के पिता सियाराम विश्वकर्मा ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है. निशा के पिता सियाराम ने हाथ जोड़कर सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि उनके घर आकर अपनी राजनीति न चमकाएं. पिता का साफ कहना है कि उन्हें प्रशासन और कानून पर पूरा भरोसा है. बता दें कि सियाराम का बयान एक ऐसे समय पर आया है जब 29 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव के कटरिया गांव जाने की चर्चा जोरों पर है.